फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे प्राधिकरण और एक्साइज टीम ने अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक्साइज टीम ने बृहस्पतिवार को एक्सप्रेस वे का निरीक्षण कर एक वाहन को पकड़ा। इसमें अरुणाचल मार्का तीस पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी। टीम अब नियमित रूप से हाईवे का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बाइक, शराब आदि अवैध सामान लेकर दौड़ते वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर प्रतिबंध होने के बाद भी बाइक चलाने से कई लोग जान से हाथ धो चुके हैं। हाल ही में यहां के एक टोल बूथ पर लूट की घटना ने शासन की आंख खोल दी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक्साइज टीम ने एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। उन्होंने कई बाइक सवारों को पकड़ा और चेतावनी देकर छोड़ दिया। टोल कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी दौरान अधिकारियों को उलटी दिशा से आती एक कार को देखा। उसको रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ब्रेक मारकर कार से उतर कर भाग गया। कार की जांच करने पर उसमें से अरुणाचल मार्का तीस पेटी देशी शराब बरामद हुई। अधिकारियों ने स्थानीय खेकड़ा पुलिस को बुलाकर कार व शराब की पेटी सौंप दी। पुलिस ने खेकड़ा थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस दौरान एनएचएआई के मैनेजर विपुल गुप्ता, प्रोजेक्टर डायरेक्टर आशीष जैन, सीजेएम बीएस सिंघला, एक्साइज निरीक्षक अधिकारी अनिल कुमार, अरविंद कुमार, लोकेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें