फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की कैंटीन के दूध में मिला डिटरजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की कैंटीन के दूध में मिला डिटरजेंट
विज्ञापन

नमूना फेल होने पर खाद्य विभाग ने भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिला पंचायत के भवन में चल रही कैंटीन में ग्राहकों को घटिया दूध की चाय पिलाई जा रही है। यह बात कैंटीन से लिए गए दूध के नमूने में सामने आई है। दूध में डिटरजेंट पाउडर की मिलावत पाई गई है। इस पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

जिले में मिलावट का धंधा किस तरह फल फूल रहा है इसका नमूना जिला पंचायत की कैंटीन के नमूने की रिपोर्ट आने पर देखने को मिला। कलक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत की तीन कैंटीन हैं जिसमें एक कैंटीन का ठेका मोहनलाल पुत्र सोहनलाल का है। आला अधिकारियों की नाक के नीचे चल रही मोहनलाल की इस कैंटीन से खाद्य विभाग की टीम ने 17 अगस्त 2017 को दूध का नमूना लिया था। खाद्य विभाग ने जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा था। खाद्य विभाग को अब इसकी रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार दूध में डिटरजेंट (वाशिंग पाउडर) की मिलावट पाई गई। डिटरजेंट की मिलावट हानिकारक की श्रेणी में आता है। इसको गंभीरता से लेकर खाद्य विभाग ने दुकान बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए नोटिस भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा ने बताया कि मोहनलाल की कैंटीन को बंद कराया जाएगा। इसके लिए नोटिस भेजा गया है। जिला पंचायत से भी इसका ठेका निरस्त कराने को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें