फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूचडख़ाने में गोवंशीय ले जाने की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कई साल से बंद बूचड़खाने में गोवंशीय पशुओं को ले जाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने पहले तो मामले को अनसुना कर दिया। बाद में खकरा चौकी इंचार्ज को भेजकर मामले की जांच की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हालांकि पशुओं का बूचड़खाने में ले जाने का आरोप गलत बताया है। रविवार रात मोहल्ला भूरे खां में एक डीसीएम में लदे पशुओं को बूचड़खाने में ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने कोतवाली पुलिस को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ का निर्देश मिलते ही खकरा चौकी इंचार्ज चेतराम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां एक डीसीएम में 13 भैंस और एक पड्डा मिला। काफी देर तक पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार बूचड़खाने में पशुओं को ले जाने का आरोप जांच में गलत निकला। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला भूरे खां निवासी मतीन, शमशाद और डीसीएम चालक बरेली जिले के हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम लभेड़ा निवासी गुड्डू के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें