फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल गोमांस बरामद, आरोपी भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्विंटल गोमांस बरामद, आरोपी भागे
विज्ञापन

न्यूरिया के एक बाग में छापामारी के बाद मिली सफलता
तीन दिन पहले पास की झाड़ियों से मिली थीं गोवंशीय पशुओं की खालें
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूरिया (पीलीभीत)। गोवंशीय पशु की हत्या किए जाने की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास एक बाग में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे की गई छापामारी के दौरान पुलिस ने एक क्विंटल गोमांस और उपकरण बरामद किए। जबकि आरोपी पुलिस भागने में सफल रहे। बरामद मांस कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की छापामारी के चलते क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अभी तीन दिन पहले ही रेलवे स्टेशन पास स्थित झाड़ियों से न्यूरिया पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की आठ खालें बरामद की थीं। जिससे कस्बे में गोवंशीय पशुओं की हत्या किए जाने व गोमांस की बिक्री को लेकर चल रही चर्चाओं को बल मिला था। पुलिस भी मामले को लेकर सुरागरसी में लगी रही। इस बीच मंगलवार दोपहर को उक्त घटना के पास के आम के बाग में गोवंशीय पशु की हत्या किए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां से भाग चुके थे। मौके से पुलिस ने एक क्विंटल गोमांस, औजार बरामद किए। थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बरामद मांस को परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें