फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह लाख कीमत की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह लाख की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश से लाकर यूपी के स्टीकर लगाकर बेची जा रही थी शराब
दो माह से चल रहा था गोरखधंधा, मुखबिर की सूचना पर हुआ भंडाफोड़
फोटो-33, बरामद शराब की पेटियों के साथ आरोपी व पुलिस टीम
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा।
पुलिस ने बंद पड़े राइस मिल में छापामारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इस शराब को हिमाचल प्रदेश बिक्री के स्टीकरों को हटाकर यूपी के स्टीकर लगाकर बिक्री करने का धंधा करीब दो माह से चल रहा था। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब पंद्रह बताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि जलालाबाद रोड पर मोहल्ला रामनगर कालोनी में स्थित बंद पड़े मां पूर्णागिरि राइस मिल में हिमाचल प्रदेश की देशी शराब के पौवों पर लगे स्टीकरों को हटाकर यूपी के स्टीकर लगाकर शराब सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने राइस मिल पर छापा मारा तो, दो युवकों को दबोच लिया। जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मिल परिसर में बनी गोदाम में देशी शराब की करीब चार सौ पेटी बरामद कर ली। साथ ही बड़ी मात्रा में स्टीकर और पौवों के ढक्कन भी बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के नाम कुलदीप पुत्र मनोहर निवासी गांव गिदरिया थाना खैराबाद जिला सीतापुर व दुर्गेश पुत्र शिवकुमार निवासी गांव मछरेटा जिला सीतापुर बताए हैं। मामले की सूचना मिलने पर एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य व सीओ मंगल सिंह रावत ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के स्टीकर लगे पौवों पर से स्टीकर हटाकर यूपी के स्टीकर लगाकर बेचे जाने का गोरखधंधा किया जा रहा था। पुलिस ने बरामद चार सौ पेटी शराब की कीमत करीब पंद्रह लाख बताई है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें