फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
बमरौली-करेली मार्ग पर चठिया हिल्गी गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

बिलसंडा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, कार्रवाई को मांगी तहरीर

बिलसंडा/पीलीभीत। बमरौली-करेली मार्ग पर चठिया हिल्गी गांव के पास बुधवार रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार फोटोग्राफर 25 वर्षीय अरुण कुमार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

सिंधौली (शाहजहांपुर) के ग्राम कटिया खुर्द निवासी अरुण कुमार उर्फ पिंटू पुत्र आशाराम फोटोग्राफी का काम करते थे। बुधवार देर शाम वह काम के सिलसिले में बाइक से बिलसंडा आ रहे थे। बमरौली-करेली मार्ग पर चठिया हिल्गी गांव के पास पहुंचते ही बाइक को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े बाइक सवार को देख सूचना पुलिस को दी। इस पर यूपी 100 और करेली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में अरुण की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवारवाले भी आ गए। जिसके बाद बृहस्पतिवार को बिलसंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन माह की पुत्री है। एसओ सीपी शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिवार वालों से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें