पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर नेहरू पार्क के पास दवा लेकर घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो बदमाश पर्स लूट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। आसपास के इलाके में पब्लिक में तलाश किया, लेकिन आरोपी नहीं मिले। उधर, कोतवाली पुलिस पूरे मामला संज्ञान में न होने की बात कह रही है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी ममता देवी पत्नी रामप्रकाश सोमवार रात को अपने बेटे के साथ दवा लेने के लिए एलएच रोड स्थित एक अस्पताल में आई थी। देर शाम यहां से पैदल घर के लिए निकली। टनकपुर हाईवे पर नेहरू पार्क के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाश आए और पर्स लूट ले गए। पर्स में 1200 रुपये, एटीएम कार्ड और मोबाइल था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। इस बीच राहगीरों ने महिला के बताए हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिल सका। उधर, कोतवाली पुलिस का का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
000
22 पीबीटीपी 12
सोता रहा परिवार, सामान समेट ले गए चोर
पीलीभीत। फेरी लगाकर गुब्बारे बेचने वाले गरीब युवक के मकान को चोरों ने निशाना बनाकर हजारों का सामान समेट लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर इतिश्री कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी मनेाज कुमार के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वह फेरी लगाकर गुब्बारे बेच परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार रात पूरा परिवार खाना खाकर सोने चला गया। मेनगेट न होने का फायदा उठाकर चोर देर रात घर में घुस आए। इसके बाद बक्से में रखा सोने का हार, आठ हजार रुपये, मोबाइल समेत 40 हजार का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह उठने पर उसको घटना का पता लगा। इसकी सूचना मिलने पर ठेका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।