फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में बरखेड़ा पुलिस का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अफसर भले ही मातहतों को महिला अपराध को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई का पाठ पढ़ा रहे हो, लेकिन थाना स्तर पर पुलिस खेल करने से बाज नहीं आ रही है। विवाहिता से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में दी गई तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने के बजाय बरखेड़ा पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली। खास बात रही कि धाराओं का खेल करने के बाद थानाध्यक्ष पूरे मामले से ही अनभिज्ञता जता गए हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह घर पर अकेली थी। रात करीब 11 बजे गांव का एक युवक उसके घर के सामने लघुशंका करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथी को बुला लिया और घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपियों ने मारपीट भी की। चीख पुकार करने पर ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसकी शिकायत थाना बरखेड़ा पुलिस से की गई। इस पर कानूनी कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने धाराओं का खेल कर दिया। विवाहिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। इधर, इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय से जब इसको लेकर पूछा गया तो वह आसानी से टाल गए। कहा कि इस मामले की उनको कोई जानकारी नहीं है। किसी तरह की तहरीर भी उनको महिला से नहीं मिली है। अब सवाल ये है कि अगर कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली फिर एनसीआर दर्ज कहां से कर ली गई? मामला महिला अपराध से जुड़े मामले में बरखेड़ा पुलिस की कार्यशैली को उजागर कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें