फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की फटकार के बाद मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी की फटकार के बाद मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर कोतवाली पुलिस पर लग रहे थे साठगांठ के आरोप
जमीन के पुराने विवाद में बुधवार रात शेर मोहम्मद में हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बुधवार रात करीब दस बजे मोहल्ला शेर मोहम्मद में जमीन के पुराने विवाद को लेकर युवक से मारपीट करने के मामले में एसपी से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई है। एसपी के सख्ती करने के बाद पुलिस ने दबिश देकर नामजद आरोपी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी शावेज ने बताया कि वह बरेली के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। मोहल्ले के शहजाद के परिवार वालों से उसका पुराना जमीन का विवाद है। बुधवार रात इसी की रंजिश में आरोपी ने अपने दो अज्ञात साथियों संग उसको घर के बाहर रोक मारपीट की थी। इसकी उसी रात कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने धरपकड़ के कोई प्रयास नहीं किए। नतीजतन दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम को भी आरोपी अपने साथियों को लेकर पीड़ित के मकान के बाहर आकर गाली गलौज करता रहा। क्षेत्र के कुछ दबंग भी परिवार वालों को धमकाने में लगे रहे। इसकी एसपी से शिकायत की गई। एसपी कलानिधि नैथानी ने मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें देकर आरोपी को धर दबोचा। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें