खेकड़ा (बागपत)।
विद्युत निगम और मेरठ विजिलेंस की टीम ने नगर में छापेमारी अभियान चलाकर दस लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। साथ ही टीम ने दो लोगों से बिजली चोरी पाने पर डेढ़ लाख रुपये सम्मन शुल्क वसूला।
बुधवार को नगर में मेरठ से विजिलेंस के इंस्पेक्टर अनिल कुमार, पवन कुमार, जेई प्रशांत कुमार, विद्युत निगम के एसडीओ डीपी सिंह, जेई रवि प्रताप ने टीम के साथ बिजली चोरी पकड़ने के लिए शहर में छापेमारी अभियान चलाया। एसडीओ डीपी सिंह ने बताया पचास से अधिक फैक्ट्रियों एवं मकानों में चेकिंग की और 10 स्थानों पर बिजली चोरी होती मिली। इसमें 41 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। पूर्व में बकाया के चलते कनेक्शन काटने के बाद आठ लोग चोरी से बिजली चलाते मिले। जबकि दो लोग बिना कनेक्शन के चोरी करते मिले। जेई रवि प्रताप ने खेकड़ा थाने में क्षणको, यशवीर कश्यप, नैन सिंह राणा, गौरव, इकबाल, उत्तम, लियाकत, इंतजार, इरफान और ओमबीर के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर दी।