फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने काटकर बेच दी लाही की फसल, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बटाई पर लिए गए खेत पर खड़ी लाई की फसल का आधा हिस्सा खेत स्वामी को देने की बात तय की गई। इसके बाद दबंगों ने खेत स्वामी को बिना बताए पूरी फसल को कटवाकर बेच दिया। इसका पता लगने पर जब पीड़ित ने अपने हिस्से रुपये मांगे तो मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी कृष्णा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दो खेत चिड़ियादाह गांव में हैं। जिनको कुछ दिन पहले उन्होंने गांव के ही लाखनलाल और हरीश किशोर को बटाई पर दिया था। इस दौरान खेत पर लाही की फसल की गई। यह तय किया गया कि लाही का आधा हिस्सा खेत स्वामी का होगा। फरवरी माह में आरोपियों ने खेत पर खड़ी 40 कुंतल लाही की फसल को चोरी छिपे कटवाकर बेच दिया और पूरी रकम हड़प ली। इसका पता लगने पर पीड़ित ने आरोपियों के पास जाकर अपने हिस्से के रुपये मांगे। जिस पर वह आए दिन टालमटोल करते रहे। पीड़ित ने जब अधिक दबाव बनाया तो आरोपियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया और गाली गलौज करने लगे। पीड़िता के परिवारीजनों ने गाली देने का विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। दोबारा तकादा करने आने पर मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी से दुखड़ा सुनाया, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई हो सकी है। एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी चिड़ियादाह निवासी लाखनलाल और हरीश किशोर के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें