फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन के समय मकान मे घुसे दो लोगो ने एक लाख अस्सी हजार रूपये किये चोरी, एक को पुलिस ने लिया हिरासत मे।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम डगरपुर में दो लोगों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर 1 लाख 80 हजार रुपये चोरी किए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चार हजार रुपये बरामद किए। जबकि उसका लोनी निवासी एक साथी 1.76 लाख रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम डगरपुर निवासी हेमी ने परिजनों के साथ बुधवार को खेकड़ा थाने में दी तहरीर में कहा गांव का ही हरेंद्र उसका साढू़ है। साढ़ू का घर में आना जाना रहता है। बुधवार को दोपहर करीब साढे़ बारह बजे हरेंद्र अपने लोनी निवासी साथी मोनू के साथ उसकी गैर मौजूदगी में घर में आया और घर में उसके बच्चे मौजूद थे। इस दौरान हरेंद्र और मोनू ने घर में रखे एक लाख अस्सी हजार रुपये चोरी कर लिए, जब वह घर पहुंचा तो रुपये चोरी देख दंग रह गया। बच्चों ने बताया हरेंद्र और मोनू आए थे। वही रुपये चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और एक आरोपी हरेंद्र डगरपुर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ठ ने बताया पकडे़ गए हरेंद्र से चोरी किए चार हजार रुपये बरामद कर लिए जबकि बाकी के रुपये उसके फरार साथी मोनू के पास है। इसकी तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें