फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन

असम हाईवे पर मुढ़ैलाकलां गांव के पास हुआ हादसा
बिठौरा बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे ओमप्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। असम हाईवे पर मुढ़ैलाकलां गांव के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवारीजनों से कानूनी कार्रवाई के तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। इसके अलावा वह मजदूरी भी किया करते थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह सब्जी लेने के लिए साइकिल से बिठौरा बाजार आए थे। यहां से वापस घर जा रहे थे कि असम हाईवे पर मुढ़ैलाकलां गांव के पास पहुंचते ही उनको कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में परिवारीजन भी आ गए। घायल को इलाज के लिए आननफानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गजरौला पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चार बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें