फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों तक पहुंचने को अधकटा बाजार पर साधी निगाह

विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूसरे दिन भी छानबीन के लिए नवाबगंज भेजी गई पुलिस टीम
विज्ञापन

पिता-पुत्र से असलहों के बल पर 80 हजार लूटने का मामला

पीलीभीत। रविवार दोपहर को तमंचे के बल पर गुलड़िया जाफरपुर नहर के पास पिता-पुत्र से 80 हजार रुपये लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अधकटा पशु बाजार पर निगाह साधी है। अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करने के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी जहानाबाद पुलिस की एक टीम अधकटा बाजार में सुरागरसी करने में जुटी रही, हालांकि कोई खास क्लू नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

अधकटा मार्ग पर गुलड़िया जाफरपुर नहर के पास रविवार दोपहर डेढ़ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने अधकटा (नवाबगंज, बरेली) की पशु बाजार से लौट रहे शेर सिंह व उसके पिता मोहन सिंह को रोक मारपीट की और तमंचे के बल पर 80 हजार की नकदी लूट ले गए थे। देर शाम तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पीड़ित द्वारा बयान की गई कहानी के बाद जहानाबाद पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए अधकटा बाजार पर निगाह साधी हुई है। बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा कुछ ऐसे लोगों की तलाश पुलिस को है, जिनके सामने पीड़ित व लुटेरों के बीच घटना से चंद घंटे पहले कहासुनी हो गई थी। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि एक टीम को सोमवार को भी नवाबगंज भेजा गया है, छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें