फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दबंगों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़कों पर पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद खुराफाती करनी से बाज नहीं आ रहे है। दो बाइकों पर सवार पांच दबंगों ने कमल्ले चौराहा से बेलो वाला चौराहा के बीच हवाई फायरिंग की। जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब पौने दस बजे की है। कमल्ले चौराहा से बेलो वाला चौराहा के बीच खानपान और चाय की दुकान पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इस बीच कमलल्ले चौराहा की ओर से दो बाइक पर सवार होकर पांच दबंग आए। एक बाइक पर दो और दूसरी पर तीन युवक बैठे हुए थे। तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए आगे आए दबंगों ने एक चाय के होटल के पास पहुंचते ही तमंचे से हवाई फायरिंग की और बेलो वाला चौराहा की ओर निकल गए। इसके बाद क्षेत्र में गोली चलने का पता लगने पर दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदारों के अलावा राहगीर भी जमा हो गए। पहले आपस में बातचीत कर घटना को समझने की कोशिश की। बाइकर्स की पहचान को लेकर भी प्रयास किए गए। कुछ युवकों ने अपने वाहनों ने दबंगों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सके। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर कुछ ही देर में मौके पर पुलिस आ गई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर कमल्ले चौकी इंचार्ज को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। कई दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद भी कोई पुष्टि जानकारी नहीं हो सकी है। लोग गोली चलने की बात कह रहे थे, लेकिन किसी ने बाइकर्स को देखा नहीं। मामले में अपने स्तर से पुलिस बाइकर्स का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। किसी तरह की तहरीर न मिलने पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें