फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक, रोड जाम, तीन सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। रस्सी को सांप बनाना पुलिस की पुरानी आदत है। यूपी 100 पुलिस की गाड़ी से बाइक टकराने पर अकौड़ा गांव निवासी संजीव को जेल भेज दिया गया था। इसका पता लगने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस के खिलाफ बीसलपुर-दियोरिया रोड पर धरना देकर खूब हंगामा किया। ग्रामीणों के साथ बीसलपुर के भाजपा विधायक रामसरन वर्मा भी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे। ग्रामीण जेल भेजे गए संजीव को छुड़ाने और घटना में शामिल यूपी 100 के तीनों सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब चार घंटे बाद तीनों आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। संजीव को रिहा कराने का आश्वासन देने पर विधायक और ग्रामीण धरने से उठे। इस दौरान करीब चार घंटे बीसलपुर-दियोरिया रोड जाम रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को संजीव की बाइक यूपी-100 की गाड़ी से टकरा गई थी। कहासुनी होने पर पुलिस ने तानाशाही दिखाते हुए सिपाही राहुल सिंह की ओर से दियोरियाकलां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर संजीव को जेल भेज दिया गया था। इसका पता लगने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। संजीव के परिवार वाले और ग्रामीण बुधवार को मधवापुर कस्बा जकार पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। घटना के समय मौके पर मौजूद रहे कुछ ग्रामीण पुलिस की गलती बताते रहे थे। इसकी खबर मिली तो बीसलपुर के भाजपा विधायक रामसरन वर्मा भी ग्रामीणों के साथ उनके समर्थन में धरने पर बैठ गए। उन्होंने भी न सिर्फ ग्रामीणों का समर्थन किया, बल्कि धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे ग्रामीण संजीव को रिहा करने और यूपी 100 के तीनों सिपाहियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मारपीट करने वाले सिपाहियों ने संजीव से 52 हजार रुपये भी लूट लिए।
भाजपा विधायक के धरने पर बैठने का पता लगा तो पुलिस में खलबली मच गई। कुछ ही देर में सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक मौके पर जा पहुंचे। सीओ भाजपा विधायक और ग्रामीणों से बातचीत की गई। करीब चार घंटे बाद पूर्वाह्न 11.30 बजे घटना में शामिल यूपी 100 के तीनों सिपाही राहुल सिंह, आनंद कुमार और परमेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। तब जाकर लोग शांत हुए। सीओ की ओर से संजीव को जेल से बाहर लाने के लिए रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी गई है।
विज्ञापन

धरने की सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर को मौके पर भेज दिया गया था। मामले में अभी फिलहाल तीनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। संजीव को बाहर लाने को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर अग्रिम फैसला लिया जाएगा। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें