फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने पति के खिलाफ दी नामजद तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

न्यूरिया (पीलीभीत)। संदिग्ध हालात में पंडरी गांव निवासी विवाहिता पुष्पा देवी ससुराल में झुलस गई। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इधर, विवाहिता के पिता ने पति पर मारपीट के बाद आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर न्यूरिया पुलिस को दी है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के सेमपुर गांव निवासी रामभरोसे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी पुष्पादेवी की शादी सात साल पहले थाना क्षेत्र के ही पंडरी गांव निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति नशा कर उससे मारपीट करता था। इसको लेकर कई बार बातचीत कर समझाया गया। कई बार उसको जान से मारने की धमकी दे चुका था। आरोप लगाया कि रविवार सुबह पति ने जान से मारने की नीयत से पुष्पा देवी को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। इसमें वह करीब 50 प्रतिशत झुलस गई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर न्यूरिया नरेश कश्यप ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें