फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बिटिया छुट्टी पर घर आई तो परिजनों के लिए बन गई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। हरदोई में तैनात एक महिला सिपाही इन दिनों परिजनों पर ही खाकी वर्दी का रौब गांठते हुए उनकी मुसीबत बन गई है। प्लाॅट अपने नाम कराने के लिए आए दिन मां से मारपीट करती है। बहनों ने जब बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। शोर सुन पहुंचे आसपास के लोगों को भी धमकाकर वापस कर दिया। परिजनों से शिकायत मिलने के बाद एसपी मनोज कुमार सोनकर ने इंस्पेक्टर बीसलपुर को दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर जांच के आधार पर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावरलाल की निवासी रामबेटी ने एसपी के समक्ष पेश होकर शिकायत की। उसने बताया कि उसके चार बेटी और दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी नहीं हुई है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। दूसरे नंबर की विवाहित बेटी पुलिस में सिपाही पद पर हरदोई जिले में तैनात है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से सिपाही बिटिया और उसका पति परिजनों से अभद्रता कर रहा है। परिवार के पास बचे एक प्लाॅट को अपने नाम कराने का दबाव बना रहे है, जबकि उस प्लाॅट को बेचकर परिवारीजन खुद पर बीमारी के दौरान लिए गए कर्ज को चुकता करना चाहता है। कहा कि इस समय आरोपी बेटी छुट्टी पर घर आई हुई है। उसने बृहस्पतिवार सुबह प्लाॅट नाम कराने की बात पर झगड़ा किया। मां ने जब तंग आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए समझाने की कोशिश की तो उनकी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर पहुंची दो अन्य बेटियों ने बचाने की कोशिश की तो उनको भी पीटा। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हो गए, लेकिन आरोपी बेटी के सिपाही होने के कारण कोई कुछ नहीं कर सका। उसने सभी को पुलिस से बंद कराने की धमकी दे डाली। किसी तरह खुद को बचाकर वह निकल सकी। यह भी आरोप लगाया कि सिपाही बेटी का पति भी आए दिन झगड़ा फसाद करता है।
विज्ञापन

बीसलपुर की एक महिला ने शिकायत की है। इसको गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर बीसलपुर को दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर झगड़े की असल वजह पता कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी के पुलिस में सिपाही होने की वजह से कार्रवाई में पक्षपात नहीं होगा, निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।- मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें