फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने पत्नी को पीटा, पीड़ितों ने तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर की नाला पार बस्ती निवासी दो महिलाओं ने पहले अपने पति के खिलाफ थाने में मारपीट की तहरी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हवालात में डाल दिया तो अब दोनों महिलाएं अपने पति को छुड़वाने के लिए थाने में डेरा जमाए बैठी हैं।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के मोहल्ला नाला पार निवासी दो सगे भाइयों की शादी दो सगी बहनों के साथ कई वर्ष पूर्व हुई। शनिवार की सुबह दोनों महिलाओं की पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। बाद में दोनों भाइयों ने अपनी अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध दोनों सगी बहने घर से निकलकर खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उन्होंने अपने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों महिलाओं के पति को हिरासत में लेकर हवालात की हवा खिला दी। कुछ ही देर बाद दोबारा दोनों महिलाओं के अंदर पति के प्रति प्रेम जाग गया। दोनों बहने अपने अपने पति को छुड़वाने के लिए खेकड़ा थाने पहुंची और पति को छोड़ने की गुहार लगाई। दोनों महिलाएं अपने पति को छुड़वाने के लिए देर रात थाने में डेरा जमाए रहीं। इस कारण थाने भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें