फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बेटी के बारे में पूछने पर बीच सड़क पर पीटा

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राहगीरों ने बचाया, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कराया मेडिकल
विज्ञापन


पीलीभीत। रविवार रात से लापता चल रही बेटी के बारे में जानकारी करने पर नौगवां पकड़िया की एक महिला की सोमवार दोपहर डेढ़ बजे युवक संघ पुस्तकालय के पास बीच सड़क पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने महिला को सरेराह पीटना शुरू कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर एकत्र राहगीरों ने बमुश्किल बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल कराया है। उधर, कुछ राहगीरों ने घटना की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल कर दीं, जिससे हड़कंप मचा रहा।
शहर से सटे ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी आसमां बी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी रविवार से लापता हो गई है। उसकी तलाश करते हुए वह सोमवार दोपहर डेढ़ बजे मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी अजीउल हसन के घर गई थी। बेटी के बारे में जानकारी करने पर आरोपी और उसके बेटे इमरान, अनस और आमिर ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। सरेराह उसको पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल बचाया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा डालने के विवाद में महिला को पीटा
न्यूरिया। ग्राम चिरैंदापुर निवासी सरोज पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह छह बजे उसने साफ सफाई कर घर के बाहर कूड़ा फेंक दिया। इस पर पड़ोस की निवासी नन्हीं देवी ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी नितेश, नन्हीं देवी और उसकी बेटी सविता ने पीड़िता की पिटाई कर दी। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें