फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार की खातिर पति छोड़ा, अब प्रेमी ने मुंह मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत। प्रेमी संग खुशहाल गृहस्थी बिताने के लिए एक महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। इसके बाद प्रेमी ने कुछ दिन टरकाने के बाद मुंह मोड़ लिया। मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आने पर युवती ने सुनगढ़ी पुलिस को अपना दुखड़ा सुनाते हुए प्रेमी से शादी कराने की मांग शुरू कर दी। मौजूद सीओ सिटी ने एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र की एक 21 वर्षीय महिला ने शुक्रवार सुबह थाना पहुंचकर सीओ सिटी और एचएसओ को बताया कि उसकी शादी कलीनगर में एक युवक से हुई थी। ससुराल में रहते हुए उसका वहीं के एक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। प्रेमी संग गृहस्थी बिताने के लिए उसने पति को बीते दिनों छोड़ दिया। इसके बाद प्रेमी कुछ दिनों तक बातचीत करता रहा, लेकिन बाद में शादी करने से बचते हुए दूरी बना ली। कई दिनों से प्रेमी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। प्रेमी से शादी कराने की मांग करते हुए युवती ने अफसरों से गुहार लगाई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि युवती इससे पहले भी शिकायत कर चुकी है। एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम को मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें