पूरनपुर (पीलीभीत)। हत्या के इरादे से ले जाई जा रही तीन गाय को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से भागने वाले दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवंशीय पशु वध की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस की सख्ती के बाद भी सर्किल में गोवंशीय पशुओं की हत्या नहीं रुक रही है। शनिवार को गांव कंजाखेड़ा के समीप गोवंशीय पशुओं को हत्या के लिए ले जाने की सूचना पर एसआई संजय कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को आता देख पशुओं को कू्ररता पूर्वक पीटते ले जा रहे आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीन गाय को बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस ने एसआई संजय कुमार की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई संजय कुमार ने बताया कि पशुओं को हत्या के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखकर मौके से भागे दोनों आरोपियों की पहचान करवाकर शीघ्र गिरफ्तार करवाया जाएगा।