फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर बंधक बनाया, पिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के मजदूर ने गांव के एक परिवार की 18 वर्षीय पुत्री को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप लगाया। मजदूरी कर वापस आने पर पिता ने जब बेटी के बारे में आरोपियों से जानकारी करनी चाही, तो मारपीट कर भगा दिया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के छह दिन बाद तहरीर मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। वह मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी बेटी रह रही थी। 18 अप्रैल को वह मजदूरी कर घर वापस आए तो बेटी नदारद मिली। यह देख उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से जानकारी की। इसमें गांव के ही रिंकू द्वारा युवती को ले जाने की बात सामने आई। इस पर आरोपी के घर पर वह जानकारी करने के लिए पहुंचे। यहां आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकाना शुरू कर दिया। मारपीट की गई और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पिता ने बेटी केे अगवा करने के बाद बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए छह दिन बाद बुधवार रात सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रिंकू, बबलू, बिट्टू, दुर्गेश, भगवानदेई, ज्योति, पिंट के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रहा है। युवती को तलाश कर कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी को फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी अरविंद की उनके गांव में ननिहाल है। वह यहां आता जाता रहता है। आरोप है कि चार अप्रैल को आरोपी अपने परिवार के लोगों की मदद से उनकी 17 वर्षीय पुत्री को फुसलाकर ले गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरविंद, रामसेवक, शांतिस्वरूप, रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें