फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर ब्रांच माइनर में बुजुर्ग का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर ब्रांच माइनर में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से खलबली मच गई। सिर और नाक पर चोट का निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा महेश गांव के पास से होकर गुजर रही बीसलपुर ब्रांच माइनर में आजकल पानी कम है। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने माइनर के अंदर पानी पर एक बुजुर्ग का शव उतराता हुआ देखा। इसकी चर्चा फैली तो गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पानी से निकलवाने के बाद शव देखा तो सिर और नाक पर चोट के निशान थे। पुलिस ने इलाके के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस का मानना है कि शव माइनर में बहकर आया होगा। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला हत्या का है, या फिर कुछ और? अभी इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें