फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की सुरक्षा को तीन शिफ्ट में रहेगी पुलिस की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
(अमर उजाला इंपैक्ट)
विज्ञापन

12 पीबीटीपी 9

बैंकों की सुरक्षा को तीन शिफ्ट में रहेगी पुलिस की ड्यूटी
गार्ड और अन्य सुरक्षा संबंधी संसाधन दुरुस्त रखने को भेजे जा रहे नोटिस
पोस्ट आफिस और अन्य भीड़ वाले इलाकों में भी रखी जाएगी निगाह
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर अफसर संजीदा हुए हैं। सीओ सिटी ने संदिग्धों पर शिकंजा कसने के लिए रणनीति बनाई है। इसमें पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। इसकी मॉनिटरिंग वह खुद करेंगे।
विज्ञापन

वैसे तो हर सप्ताह सोमवार को पुलिस की ओर से बैंक-वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसमें पुलिस की ओर से की जाने कार्रवाई औपचारिकता से अधिक नहीं रहती। बीते दिनों पंजाब नेशनल बैंक में असलहाधारी नकाबपोश द्वारा लूट की कोशिश की वारदात सामने आने के बाद कही न कहीं बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा था। इसमें पुलिस और बैंक प्रशासन दोनों की लापरवाही उजागर हुई थी। इसके बाद बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत की पड़ताल कर अमर उजाला ने चार अक्तूबर के अंक में सुरक्षा के प्रति बैंक नहीं दिखे संजीदा शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर अब पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर न सिर्फ रणनीति बनाई गई है, बल्कि पुलिस को तीन शिफ्ट में संदिग्धों की निगरानी के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा आसपास के सभ्रांत लोगों के नाम मोबाइल नंबर जुटा उनके संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया है। यही नहीं गार्ड, सीसीटीवी आदि को लेकर बैंक प्रबंधन को भी व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सुबह दस से दोपहर दो बजे तक कोतवाली, दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक सुनगढ़ी और छह से नौ बजे तक महिला पुलिस को बैंक के आसपास के इलाके में नजर रखते हुए गश्त करने के लिखित आदेश किए गए हैं। बैंकों को भी गार्ड व अन्य सुरक्षा संसाधनों को लेकर नोटिस भेजे जा रहे हैं। बैंकों के अलावा पोस्टआफिस, भीड़ वाले अन्य स्थानों पर भी निगरानी के लिए कहा गया है। मॉनिटरिंग के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें