फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की स्वाट टीम ने धरे आधा दर्जन संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाइक चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा से लक्ष्य मिलने के बाद स्वाट टीम ने धरपकड़ तेज कर दी है। सुरागरसी के आधार पर विभिन्न स्थानों से आधा दर्जन संदिग्ध युवक पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए हैं। हालांकि अफसर अभी कार्रवाई को लेकर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो बार्डर से सटा जिला होने के कारण बाइक चोरी की घटनाएं काफी समय से अंजाम दी जा रही हैं। जिनका आज तक नाममात्र खुलासा पुलिस कर सकी है। इधर कुछ दिनों में एकाएक वारदातों में इजाफा हुआ। कलक्ट्रेट, अस्पताल, विधायक आवास, यहां तक कि पुलिस लाइन परिसर से भी बाइक चोरी कर ली गई। जिसने सुरक्षा बंदोबस्त की कलई खोल दी। थाना पुलिस के लापरवाह रवैये के चलते एसपी ने इसकी जिम्मेदारी स्वाट टीम को सौंपी। जिसके बाद स्वाट टीम ने कार्रवाई की शुरूआत करते हुए आधा दर्जन संदिग्ध युवक हिरासत में लिए हैं। इसमें कई पूर्व में बाइक चोरी को लेकर जेल जा चुके अपराधी है, तो कई पुलिस रिकार्ड से बाहर के हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अफसर इसको लेकर अभी कोई बयान नहीं दे रहे है। सिर्फ कार्रवाई जारी होने की बात कहकर टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें