डकैतों की दखंलदाजी से सरकारी काम बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। एक लाख पांच हजार के इनामी डाकू गोप्पा गैंग ने भले ही अपह्त दोनों सह ठेकेदारों को छोड़ दिया हो पर उसके इस कांड ने पुलिस को खासी चुनौती दे डाली है। पुलिस फोर्स नजदीक होेते हुए भी उसने मुठभेड़ कर दोबारा लौटकर गांव में खड़ी बोरिंग मशीन में आग लगा दी तो उससे प्रशासन द्वारा गांवों में लगवाए जा रहे हैंडपंपों के कार्यों में भी व्यवधान उत्पन्न हो गया है। जबकि पाठा क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है।
गौरतलब है कि इस समय मानिकपुर विकास खंड में पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नए हैंडपंप लगवाने और रिबोर का काम हो रहा है। इसी योजना के तहत मुख्यालय के ठेकेदार फूलचंद्र सिंह मानिकपुर के कर्का गांव में अपनी हैवी बोरिंग मशीन से बोरिंग कराने का काम शुरू कराया था। इस काम को उसके परिवार के दो युवक देख रहे थे। उसी दौरान उनका अपहरण कर लिया गया था। सकुशल रिहाई के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी। पुलिस व डाक ुओं के बीच मुठभेड़ भी हुई थी। इसके बाद भी जिस अंदाज में डाकू गोप्पा ने बोरिंग मशीन मेें आग लगाया है उससे पुलिस अधिकारी भी हैरान हो गए हैं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि क्षेत्र में पुलिस की मौजूूदगी में भी डाकू यह वारदात कर देेंगे।
इस कांड के बाद से क्षेत्र में डाकू गोप्पा को लेकर दहशत कायम हो गई है। खासकर सरकारी निर्माण कराने वाले ठेकेदारों में दहशत है। कई स्थानों पर इस तरह की घटनाएं हुई हैं। कर्का की घटना के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रशासन के निर्माण संबधी कामों को पूरा कराना इतना आसान नहीं होगा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी निर्माण में डकैतों की दखलदंाजी नहीं होने देंगे। संबधित विभाग के अधिकारी ठेकेदार समय से पुलिस सूचना दें तो उनकी मदद की जाएगी। सरकारी काम में बाधा नहीं आने देंगे।
----..
प्रधान भी परेशान
चित्रकूट। पाठा क्षेत्र में अभी तक विक ास कार्यो में ही ज्यादातर डाकू चौथ वसूले थे लेकिन डाकू गोप्पा ने गांव में लगाए जाने वाले हैंडंपपों की बोरिंग करने वाले से चौथ वसूलना शुरू कर दिया है। इसके पहले भी एक प्रधान से हैंडपंप लगवाने को लेकर चौथ मांगी गई थी। जिससे वह प्रधान गांव छोड़कर दूसरे स्थान पर रहने लगा है।
- डाकू गोप्पा की दहशत गांवों में फैली
- रंगदारी वसूली के लिए अपहरण के बाद मुठभेड़, फिर भी बच निकला गैंग