फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटे की गुंडई, जिम गेट से छात्रा को अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम प्रधान के बेटे ने शहर के बीच स्थित एक जिम पर छोटी बहन के साथ पहुंची छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती की। विरोध पर उसकी जमकर पिटाई करने के साथ जिम के भीतर से खींच कर अगवा करने की कोशिश की। किसी तरह जिम के भीतर जाकर छात्रा ने खुद को बचाया। पूरा घटनाक्रम जिम गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अपहरण प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की निवासी एमएससी की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले उसकी फेसबुक पर गौनेरीदान गांव निवासी प्रधानपुत्र अभिषेक गंगवार पुत्र हरचरन गंगवार से बातचीत होने लगी थी। कुछ दिन बाद ही युवक की आदतों का पता लगने पर छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी। इसके बाद से आरोपी लगातार छात्रा को परेशान कर रहा है। 13 जून की दोपहर पौने तीन बजे पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ स्कूटी से रॉक जिम पहुंची। पीछे से आरोपी बाइक पर सवार होकर आ धमका। पहले छात्रा को एकतरफा प्यार का इजहार करता रहा। छात्रा के अनसुना करने पर आरोपी ने उसकी जिम गेट पर ही जमकर पिटाई कर दी। पास खड़ी एक महिला उसको लेकर जिम के भीतर चली गई तो आरोपी छात्रा को जिम के भीतर से खींचकर बाहर ले आया और मुंह दबाकर बाइक पर बैठा अगवा करने की कोशिश की। काफी देर तक छात्रा को आरोपी दिनदहाड़े जिम गेट पर परेशान करता रहा, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। किसी तरह जिम के भीतर पहुंचकर छात्रा ने खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ बेखौफ निकल गया। आरोपी की पूरी करतूत जिम गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर देकर पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिसमें आरोपी से अपनी व परिवारीजनों की जान को खतरा भी जताया है।
000
फैक्ट फाइल
14:45:50 बजे छात्रा पहुंची जिम गेट पर।
14:46:40 बजे आरोपी ने मारे थप्पड़।
14:47:00 बजे जिम गेट पर पहुंची एक और महिला।
14:48:50 बजे आरोपी खींचकर लाया जिम के बाहर।
14:50:16 बजे छात्रा बमुश्किल दोबारा पहुंची जिम के भीतर।
000
तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधानपुत्र अभिषेक गंगवार के खिलाफ छात्रा से मारपीट और अपहरण करने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशांक शर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें