फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिस्कुट में नशा देकर 10 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Feb 2023 01:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने पति के साथ कस्बा गई थी। बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में 10 साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में दस वर्षीय बालिका को अकेला देखकर तीन लोग घर में घुस आए। बिस्कुट में नशा देकर उसे बेहोश कर दिया इसके बाद तीनों ने दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 30 अक्तूबर 2022 को वह अपने पति के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए बरखेड़ा कस्बे में गई थी। घर पर उसकी दस वर्षीय पुत्री अकेली थी। करीब दो बजे घर लौटने पर पुत्री बेहोश मिली। काफी देर बाद जब पुत्री को होश आया तो उसने घटना की जानकारी दी। 

पड़ोसी ने आरोपियों को घर से निकलते देखा 

पुत्री ने बताया कि गांव के ही मनोहरलाल, नारायण लाल व भगवान दास घर आए थे। खाने के लिए बिस्कुट दिए। जिसे खाने के बाद वह बहोश होने लगी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पास के व्यक्ति ने उक्त आरोपियों को घर से निकलते हुए देखा। 

जानकारी के बाद बरखेड़ा पुलिस से मामले की शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। एसपी को भी पत्र भेजा गया। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी मनोहर लाल, नारायण लाल और भगवानदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें