फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार दिन पूर्व लापता हुई विवाहिता पहुंची थाने, बोली- अब नहीं जाना ससुराल, मां के साथ गई

Fri, 10 Feb 2023 01:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

विवाहिता चार दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। बृहस्पतिवार को वह थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से मायके गई थी। अब ससुराल में नहीं जाना चाहती। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत से चार दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता बृहस्पतिवार को कोतवाली में पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता की मर्जी पर उसे उसकी मां के साथ भेज दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी राजू ने बताया कि उनकी पत्नी ममता देवी छह फरवरी की सुबह चार बजे दरवाजे पर झाड़ू लगाने की बात कहकर बाहर गई थी। उसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी जब विवाहिता का कुछ पता नहीं चला तो कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। इस बीच पुलिस और परिजन विवाहिता की लगातार तलाश करते रहे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

अपने मायके गई थी विवाहिता 

मामला पुलिस में पहुंच जाने की जानकारी होने पर विवाहिता बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली में खुद पहुंच गई। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव तिहार अंजनपुर स्थित अपने मायके चली गई थी। वह अब अपनी मां के साथ ही रहना चाहती है। इसी बीच जानकारी होने पर विवाहिता के ससुराल वाले भी आ गए।

ससुरालियों ने विवाहिता से घर चलने को कहा, लेकिन वह ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने विवाहिता को उसकी मां लीलावती के साथ मायके भेज दिया। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि विवाहिता को उसकी इच्छानुसार उसके मायके भेज दिया गया है। गुमशुदगी निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें