फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के युवक ने दोस्त की हत्या कर शव पीलीभीत में फेंका, 34 दिन बाद बरामद

सार

उत्तराखंड में रुद्रपुर के रहने वाले धारा कोहली (23) की 34 दिन पहले उसके ही दोस्त छत्रपाल ने हत्या कर दी थी।धारा कोहली ने बाइक सुजीत को देकर घर भेज दिया और खुद किच्छा के आजाद नगर बंगाली कॉलोनी निवासी छत्रपाल के साथ जाने की बात कही।दस सितंबर को पैरोल की अवधि पूरी होने पर वह फिर जेल चला गया था।
विज्ञापन
जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपी को लेकर शव तलाश करने पहुंची उत्तराखंड पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। उत्तराखंड में रुद्रपुर के रहने वाले धारा कोहली (23) की 34 दिन पहले उसके ही दोस्त छत्रपाल ने हत्या कर दी थी। शुक्रवार को छत्रपाल ने ही शव को बरामद कराया। छत्रपाल जेल में था, पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की तब उसने हत्या की बात कबूल की। इसके बाद शुक्रवार शाम को उत्तराखंड पुलिस छत्रपाल को लेकर पीलीभीत में जहानाबाद क्रॉसिंग पर पहुंची। यहां कूड़े के ढेर में छिपाया गया सड़ा गला शव बरामद किया। बरामद करने के बाद शव को साथ लेकर पुलिस रुद्रपुर लौट गई।
विज्ञापन

रुद्रपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रम्पुरा निवासी ओमवीर ने बताया कि उसका भाई धारा कोहली तीन सितंबर को रामपुर के थाना बिलासपुर में स्वर्गफार्म निवासी सुजीत के साथ गया था। धारा कोहली ने बाइक सुजीत को देकर घर भेज दिया और खुद किच्छा के आजाद नगर बंगाली कॉलोनी निवासी छत्रपाल के साथ जाने की बात कही। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।
15 सितंबर को ओमवीर ने रुद्रपुर कोतवाली में छत्रपाल के खिलाफ तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई। छत्रपाल अप्रैल में एनडीपीएस के मामले में जेल गया था और 35 दिन की पैरोल पर जेल से छूटकर आया था। दस सितंबर को पैरोल की अवधि पूरी होने पर वह फिर जेल चला गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जेल में बंद आरोपी छत्रपाल को रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपने दोस्त संजीव के साथ मिलकर चलती कार में धारा कोहली की हत्या करने की बात कबूल ली। उसने बताया कि शव पीलीभीत फेंका है। पुलिस ने छत्रपाल की निशानदेही पर जहानाबाद पुलिस के साथ धारा कोहली का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

000
हत्या करने के लिए पैरोल पर आया था बाहर
हत्यारोपी छत्रपाल, संजीव और मृतक धारा कोहली तीनों नशे का धंधा करते थे। छत्रपाल तो इतना चर्चित हो गया था कि लोग उसे नशे का डॉक्टर तक कहने लगे थे। अप्रैल में उत्तराखंड पुलिस ने छत्रपाल को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया। छत्रपाल को शक था कि धारा कोहली की मुखबिरी पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सितंबर में छत्रपाल 35 दिन की पैरोल पर जेल से छूटकर आया था। तभी उसने धारा कोहली की हत्या की योजना बनाई और हत्या करने के बाद फिर जेल चला गया।
000
चलती कार में गला दबाकर धारा की जान ली
पुलिस के अनुसार आरोपी ने साथी संजीव के साथ धारा कोहली की चलती कार में गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद कहीं दूर शव फेंकने के लिए सितारगंज हाईवे से पीलीभीत के लिए निकले। इसी दौरान पीलीभीत शहर से पहले जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग बंद मिला। रात होने का फायदा उठाते हुए उसने क्रॉसिंग से सौ मीटर पहले एक सुनसान जगह पर पेड़ों की आड़ में शव फेंककर केले के पत्तों से दबा दिया था।
----
जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास रुद्रपुर के युवक की लाश बरामद की गई है। वहां की पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर यहां आकर शव बरामद किया और उसे साथ ले गई।
विज्ञापन

-सतीश शुक्ला, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें