फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने कराया ठंड का एहसास, दो दिन और हो सकती है बारिश

सार

पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदला तो अक्तूबर में ही नवंबर वाली हल्की ठंड का एहसास होने लगा।बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट हुई तो बंद कमरों में भी पंखा-कूलर बंद करके चादर ओढ़नी पड़ गई।शनिवार और रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रिमझिम बारिश में छाता लगाकर जाती महिलाएं। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदला तो अक्तूबर में ही नवंबर वाली हल्की ठंड का एहसास होने लगा। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट हुई तो बंद कमरों में भी पंखा-कूलर बंद करके चादर ओढ़नी पड़ गई। अभी सोमवार तक मौसम खुशगवार रहेगा। शनिवार और रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार की रात जोरदार बारिश हुई। बीते चौबीस घंटे में 30 एमएम बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को भी बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी गिरावट आई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। सोमवार के बाद मौसम सामान्य हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें