फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ई-रिक्शा चालक को आया गुस्सा: लोहे की रॉड से सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे तोड़े, किसी का गुस्सा कहीं निकाला

Sun, 14 Aug 2022 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,पीलीभीत

सार

रात के समय ई-रिक्शा चालकों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान एक रिक्शा चालक नशे की हालत में हाथ में लोहे की रॉड लेकर सड़क से गुजर रहे राहगीरों को रोकने लगा। कुछ राहगीरों पर रॉड से प्रहार करने का भी प्रयास किया। लोग कुछ समझ पाते चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार पर रॉड से प्रहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने शुक्रवार रात आठ बजे गांधी स्टेडियम रोड पर जमकर हंगामा मचाया। मार्ग किनारे खड़ी कार के शीशे लोहे की रॉड से तोड़ दिए। इससे कार सवाल युवक और उसका आठ वर्षीय पुत्र घायल हो गया। बचाव करने पहुंचे राहगीरों को भी ई-रिक्शा चालक ने रॉड लेकर दौड़ाया। सूचना पर सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर करीब आधे घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र के गांधी स्टेडियम रोड पर रात करीब आठ बजे ई-रिक्शा चालकों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान एक रिक्शा चालक नशे की हालत में हाथ में लोहे की रॉड लेकर सड़क से गुजर रहे राहगीरों को रोकने लगा। कुछ राहगीरों पर रॉड से प्रहार करने का भी प्रयास किया। लोग कुछ समझ पाते चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार पर रॉड से प्रहार करना शुरू कर दिया।

कार में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अरविंद बैठे थे। कार का अगला शीशा टूटने से अरविंद घायल हो गए। उनका आठ वर्षीय पुत्र राघव के भी चोटें आई। हंगामा कर रहे चालक को हटाने पहुंचे राहगीरों पर भी हावी होने लगा। सूचना के बाद कस्बा इंचार्ज महेंद्र पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी राहुल पुत्र लालचंद बताया है। शराब के नशे में है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें