फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहे फर्नीचर कारखाने को किया गया सीज

विज्ञापन
कारखाने में जांट पड़ताल करती टीम। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। नकटादाना चौराहा स्थित एक फर्नीचर कारखाना अवैध रूप से संचालित होने की डीएम से शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ छापा मारा। इस दौरान संचालक पुख्ता साक्ष्य नहीं दिखा पाया। इससे सिटी मजिस्ट्रेट ने कारखाने को सीज कर दिया। संबंधित विभाग कार्रवाई में जुट गए है।
विज्ञापन

नकटादाना चौराहा स्थित केजीएन कॉलोनी निवासी फराज मलिक ने डीएम से शिकायत की, जिसमें कहा गया कि उनकी कॉलोनी में एक अवैध रूप से फर्नीचर कारखाना संचालित हो रहा है। जिससे कॉलोनी में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। मामले की जांच कराने की मांग की गई। डीएम पुलकित खरे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को कारखाने की जांच सौंपी। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ दोपहर में फर्नीचर कारखाना पहुंच गए। इसके बाद कारखाने से संबंधित अभिलेख संचालक से दिखाने को कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने अभिलेखों की जांच पड़ताल की तो पता चला कि जमीन का नक्शा, फायर एनओसी, बिजली कनेक्शन, रेंट एग्रीमेंट दूसरे स्थान के हैं। कारखाना अवैध तरीके से चल रहा है। कारखाना मालिक अफरोज मलिक मौके की कोई एनओसी नहीं दिखा सके। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व टीम ने कारखाने को सीज कर दिया। जो अग्रिम आदेशों तक सीज रहेगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी।
--
कार्रवाई में इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
नगरपालिका, पावर कारपोरेशन, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, विनिमय क्षेत्र, जिला उद्योग विभाग, वन विभाग, अग्निशमन विभाग, राज्य कर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन

000
उच्चाधिकारियों के यहां मामले की शिकायत हुई थी। डीएम के निर्देश पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ फर्नीचर कारखाना पर छापामार कार्रवाई की गई थी। संचालक कोई भी एनओसी नहीं दिखा सका। इस पर सीज की कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें