फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से छेड़खानी का पति ने किया विरोध तो की गई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। पत्नी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पति की पिटाई के मामले में एक माह बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि एक युवक मकान के पास गली में रहता है। वह आए दिन गलत हरकतें करता है। इस मामले की शिकायत कई बार उसके पिता से की गई। मगर उसके पिता ने पीड़िता को ही भला बुरा कहकर धमका कर भगा दिया। 10 अप्रैल की शाम को शाम साढ़े पांच बजे उसके पति गांव में दुकान पर घर का कुछ सामान लेने गए। इसी दौरान उक्त युवक अपने रिश्तेदारों के साथ आ गया। सभी लोग उसके पति से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह पति जान बचाकर घर की ओर भागे, तभी आरोपियों ने घर में घुसकर पिटाई की। पति को बचाने का प्रयास किया, पीड़िता से भी अभद्रता की गई। राहुल उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विवाहिता के विरोध करने पर वेदप्रकाश ने तमंचा निकालकर दिखाते हुए शांत रहने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें