फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटा सहित तीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मां-बेटा सहित तीन से स्मैक और चरस की बरामदगी के मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। पुलिस अब आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में स्मैक बिक्री होने का शोर तो बहुत पहले से मचा था। मगर पुलिस ने 19 अप्रैल को छापा मारकर सीमा पांडेय, उसके पुत्र मोहित पांडेय, गांव शहबाजपुर निवासी निशान सिंह को एक-एक किलो चरस और सीमा पांडेय को 131 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। तीनों आरोपी अभी जेल में है। बरामद स्मैक और चरस का सैंपल फोरेंसिंक साइंस लैब मुरादाबाद भेजा गया था। लैब में बरामद स्मैक और चरस का सही होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल कर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के एक संगठित गिरोह होने की जानकारी लगी है। जांच के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें