फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहूकारी अधिनियम में आरोपी को अदालत ने भेज दिया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। साहूकारी अधिनियम के आरोपी को अदालत ने बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी हरीश गंगवार को पेश करने के लिए सीओ अदालत पहुंचे थे। मामला बीसलपुर कोतवाली में मंगलवार को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र के गांव बिजौरा बिजौरी निवासी अनुसूचित जाति के मनोज कुमार ने बीसलपुर निवासी हरीश गंगवार के खिलाफ साहूकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि उसने अपना ट्रैक्टर गिरवी रखा था। ब्याज समेत रुपये अदा करने के बाद भी ट्रैक्टर वापस नहीं दिया। ट्रैक्टर वापस मांगने पर विवाद के बाद मारपीट की गई। इसी मामले में मनोज कुमार मंगलवार को दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचा था।
उसने कार्यालय आने से पहले कीटनाशक पी लिया था। एसपी कार्यालय में जब हालत बिगड़ी तो पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद उसे बरेली रेफर किया गया था।
विज्ञापन

इधर, विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति, जनजाति/अपर जिला सत्र न्यायाधीश राकेश वशिष्ठ की अदालत में बुधवार को आरोपी को पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें