फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से उड़ाए नौ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नेट बैंकिंग सेवा से खाता न जुड़ा होने के बाद भी एक ग्रामीण के बैंक खाते से नौ लाख रुपये की नकदी उड़ा दी गई। पुलिस ने खातेदार की ओर से अज्ञात पर धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव घुंघचाई निवासी कौशल कुमार मिश्रा का पंजाब नेशनल बैंक शाखा में खाता है। उन्होंने बताया कि खाते में उन्होंने नेट बैकिंग की सुविधा नहीं ली है, लेकिन छह अगस्त को किसी ने खाते से चार बार में नेट बैकिंग के माध्यम से उनके खाते में जमा नौ लाख रुपये की नकदी निकाल लिया। जब उन्हें मामले की जानकारी हुई तो वह बैंक में जानकारी करने के लिए पहुंचे। लेकिन बैंक से उन्हें कोई सटीक जवाब नहीं मिला। इस पर पीड़ित ने कोतवाली में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में साइबर क्राइम टीम को लगाया जाएगा। साथ ही बैंक से खाते का विवरण निकलवाकर चेक कराया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें