फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने नाराजगी जताई तब एडीओ ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण में 684280 रुपये गबन के मामले में डीएम के नाराजगी जताने के बाद बृहस्पतिवार शाम एडीओ (पंचायत) की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शहबाजपुर में पहले से दो आंगनबाड़ी केंद्र थे। 2018-19 में जिले में 79 आंगनबाड़ी भवन निर्माण का लक्ष्य मिला था। इसमें ग्राम पंचायत शहबाजपुर में एक आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण होना था। मगर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण न कराकर स्वीकृत 484280 रुपये और मनरेगा से खर्च होने वाले दो लाख रुपये का गबन कर लिया गया। मनरेगा मजदूरों से मजदूरी न कराने के बाद भी मस्टरोल भरा गया। मौके पर बगैर पहुंचे ही तकनीकी सहायक ने मेजरमेंट बुक तैयार कर दी। इसका खुलासा खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल की जांच में हुआ था। उन्होंने छह सदस्यीय टीम गठित कर मामले की बारीकी से जांच कराई। जांच में पुराने आंगनबाड़ी केंद्र भवन का नया निर्माण दर्शा दिया गया। चार दिन पहले खंड विकास अधिकारी ने पत्रावली एडीओ (पंचायत) को भेजकर पूर्व प्रधान, तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। मगर चार दिन बाद भी एडीओ (पंचायत) ने तहरीर नहीं दी।
बृहस्पतिवार को डीएम ने खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल से रिपोर्ट के बारे में जानकारी की। डीएम के नाराजगी जताने पर बृहस्पतिवार शाम तहरीर तैयार की गई। शाम करीब साढ़े सात बजे खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल के साथ कोतवाली पहुंचे एडीओ (पंचायत) ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एडीओ ने बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे पूर्व प्रधान, तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। रकम की वसूली के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा जाएगा। - सुनील जायसवाल, खंड विकास अधिकारी
धोखाधड़ी कर गबन करने के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार शाम को तहरीर दी गई है। कोतवाल को तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। -लल्लन सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें