फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों ने ग्रामीण के 50 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तीन युवतियों ने गांव महावा निवासी गिरधारी लाल कश्यप के 50 हजार रुपये उड़ा दिए। वह बैंक से रुपये निकालने के बाद साइकिल पर जा रहे थे। पीड़ित के तहरीर देने के बावजूद पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महावा निवासी गिरधारी लाल कश्यप ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 बजे बैंक आफ बड़ौदा से 50 हजार रुपये निकाले और रुपयों भरा थैला साइकिल के हैंडिल में टांगकर पैदल ही मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अरशद हुसैन के घर गए। वहां पहुंचकर वह उनकी खुली हुई बैठक में जाकर बैठ गए। गिरधारीलाल और अरशद हुसैन के घरेलू संबंध हैं। हालांकि उस दौरान अरशद हुसैन घर में नहीं थे। उन्होंने अरशद हुसैन को फोन कर घर आने को कहा। इसी बीच उनका पीछा कर रही तीन युवतियां भी अरशद हुसैन की बैठक में पहुंच गईं। गिरधारी लाल के मुताबिक एक युवती उनसे बात कर लगी। जबकि दूसरी युवती उस कुर्सी बैठ गई, जिसके पास रखे स्टूल पर रुपयों का बैग रखा था। उनके मुताबिक इसी बीच मोबाइल फोन पर एक कॉल आ गई और वह बात में मशगूल हो गए। बताते हैं कि इसी बीच तीनों युवतियां रुपये लेकर चंपत हो गईं। बात खत्म होने के बाद जब गिरधारी लाल की स्टूल पर नजर गई तो वहां से रुपयों भरा बैग गायब था। इसी बीच अरशद हुसैन भी आ गए। पूछने पर स्पष्ट हुआ कि युवतियां अरशद हुसैन के घर की नहीं थी। रुपयों भरा बैग गायब होने पर गिरधारी लाल के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसके बाद अरशद हुसैन ने गिरधारीलाल के साथ ईदगाह चौराहे तक जाकर उन युवतियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आसपास के कई लोगों ने तीन अज्ञात युवतियों के उधर जाने की पुष्टि जरूर की।
गिरधारी लाल ने उसी समय अरशद हुसैन के साथ कोतवाली जाकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने भी युवतियों को काफी तलाशा, मगर उनका कोई पता नही चला। गिरधारी लाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बैंक में भी तीन युवतियों को देखा था लेकिन उन्होंने उस वक्त युवतियों पर कोई ध्यान नहीं दिया। गिरधारीलाल के अनुसार, युवतियों की उम्र 23 से 24 के बीच रही होगी। एक युवती मास्क लगाए थी। दूसरी पीला सूट पहने थी। एक युवती के हाथ में पर्स भी था। पुलिस द्वारा बैंक और संबंधित रास्ते में लगे सीसीटीवी खंगालने से स्पष्ट हो गया कि तीनों युवतियां बैंक से ही गिरधारीलाल का पीछा कर रही थी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इस घटना के बाद बैंक के सुरक्षा गार्ड को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें