फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में शाहजहांपुर के युवक की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिला। कुछ दूरी पर बाइक भी गिरी पड़ी थी और सिर में चोट थी। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कसगंजा निवासी विश्राम सिंह ने बताया कि उनका खेत मैंगलगज हाईवे से सटा हुआ है। बुधवार सुबह खेत पर पहुंचे तो एक युवक का शव पड़ा था। नजदीक में ही सड़क पर बाइक पड़ी थी। सिर में चोट लगी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। शव की शिनाख्त शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव जलालपुर निवासी 26 वर्षीय परमजीत पुत्र भगवानदास के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि मृतक चार भाई हैं। मृतक अलग रहता था। उसकी ससुराल क्षेत्र के गांव सिमरिया में थी। मगर विवाद के चलते पत्नी से अलग रहने लगा था। बुधवार शाम को घर से निकला था। मगर कहां जाना था, ये कोई नहीं बता सका। कोई आरोप परिवार ने नहीं लगाया है। संभवत: बाइक मोड़ पर तेज गति से होने के कारण खेत की तरफ चली गई। इसी में हादसा होने पर जान चली गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
परामर्श केंद्र में हुआ समझौता
पूरनपुर। परिवार परामर्श केंद्र में बुधवार को एक दंपति में चल रहे विवाद पर समझौता करा दिया गया। काउंसलर महेंद्र मिश्र ने बताया कि समझौता होने के बाद महिला को उसके पति के साथ ससुराल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें