फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी विवाहिता की बरेली में मौत, पति समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। दो दिन पहले ससुराल में झुलसी विवाहिता की बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गई। मृतका की मां से मिली तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें बाइक की मांग पूरी न होने पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के रंपुरा उझौनिया गांव निवासी कितका देवी ने थाना बरखेड़ा में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी राजेश्वरी देवी की शादी भोपतपुर गांव निवासी संजीव कुमार से डेढ़ साल पहले हुई थी। कम दहेज लाने की बात कहते हुए ससुराल वाले आए दिन मारपीट करते थे। कई महीनों से बाइक की मांग की जा रही थी। बेटी ने मायके वालों की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उत्पीड़न बढ़ा दिया। आरोप है कि बाइक की मांग पूरी न होने पर 22 जून को राजेश्वरी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेटी को रेफर कर दिया गया था। उसे मायके वाले बरेली के एक अस्पताल ले गए वहां इलाज के दौरान बुधवार रात राजेश्वरी की मौत हो गई। बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति संजीव कुमार, सास, ससुर लक्ष्मण प्रसाद, जेठ राजेश, देवर करन पर दहेज हत्या की रिपोर्ट बरखेड़ा थाने में दर्ज की गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें