फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाड़े के मांस समेत एक शिकारी दबोचा, दो भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर की संयुक्त टीम ने गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सरदाह के समीप छापा मारकर एक शिकारी को दबोच लिया। जबकि दो शिकारी भाग निकले। तलाशी के दौरान उसके पास से पाड़ा (हिरन की प्रजाति) का मांस और धारदार हथियार बरामद किए। एक बाइक को कब्जे में लिया गया। इस मामले में तीन शिकारियों के खिलाफ विभाग केस दर्ज कर पकड़े गए शिकारी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पीटीआर के प्रवर्तन दल प्रभारी नवनीत यादव को बुधवार पूर्वाह्न सूचना मिली कि गजरौला क्षेत्र में एक गांव में शिकारियों द्वारा वन्यजीव का शिकार किया गया है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी उच्चाधिकरियों को दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीटीआर की संयुक्त टीम ने गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सरदाह में एक तालाब के समीप छापा मारा। टीम ने एक शिकारी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हिरन का सिर, पांच किलो मांस, एक आरी, एक बांका समेत एक बाइक बरामद की। टीम की भनक लगते दो शिकारी भाग निकले। पूछताछ के दौरान पकड़े गए शिकारी ने अपना नाम बाबूराम निवासी गांव ढेरम मडरिया थाना गजरौला बताया। जबकि भागने वालों में भीमसेन निवासी गांव मरौरी थाना न्यूरिया और नन्हेला निवासी गांव ढेरम मडरिया थाना गजरौला के नाम बताए। इस मामले में तीन शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत विभागीय केस दर्ज कर किया गया। पकड़े गए शिकारी का चालान कर दिया गया। संयुक्त टीम में उप प्रभागीय वनाधिकारी माला उमेश चंद्र राय, माला रेंजर रामजी, डिप्टी रेंजर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, वन दरोगा नवनीत यादव, वन रक्षक रामप्रकाश और प्रवर्तन दल के सदस्य शामिल रहे। इस संबंध में पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि शिकार की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की। एक शिकारी को पकड़ा गया, जबकि दो भाग निकले। तीनों के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें