फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद केंद्र प्रभारी निलंबित, आरोपी को पुलिस ने कोतवाली से छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर मंडी समिति परिसर में शुक्रवार शाम किसानों ने निजी कार में सरकारी बारदाना लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया था। गेहूं खरीद में घपलेबाजी सामने आने पर केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति के सचिव ने क्रय केंद्र प्रभारी और पकड़े गए युवक विशाल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। उधर, बारदाना सहित पकड़े गए आरोपी विशाल गुप्ता को शनिवार देर रात पूरनपुर थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर गांव में बने पीसीएफ का गेहूं क्रय केंद्र पिछले दिनों मंडी समिति में शिफ्ट कर दिया गया था। शुक्रवार शाम पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज निवासी विशाल गुप्ता अपनी कार में पीसीएफ के सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर क्रय केंद्र से सरकारी बारदाना की दो गांठें (एक हजार खाली बोरे) लेकर जा रहा था। इसका पता लगने पर अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोपी विशाल गुप्ता को सरकारी बारदाना समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति के सचिव राजानंद ने आरोपी विशाल गुप्ता और सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर क्रय केंद्र प्रभारी पंकज झा के खिलाफ अमानत में खयानत और गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति के सचिव राजानंद ने बताया कि पंकज को खाद विक्रेता के रूप मानदेय पर रखा गया था। खाद बिक्री का काम न करने पर उसे खरीद केंद्र का इंचार्ज बना दिया गया। घपलेबाजी पकड़े जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया। इसकी सूचना अफसरों को भेज दी गई है। उसका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र पर खरीदे गए गेहूं की गड़बड़ी रोकने के लिए भंडारण निगम में गेहूं का उतार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र पर 306 कट्टा ऐसा गेहूं मिला, जो अभिलेखों में नहीं चढ़ा था। जांच में किसान का गेहूं मिलने पर पीसीएफ के दूसरे खरीद केंद्र पर 125 क्विंटल गेहूं चढ़वा दिया गया। 28 बोरी गेहूं शेष रह गया है, जिसे सोमवार को किसी दूसरे खरीद केंद्र पर चढ़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल गुप्ता का चालान नहीं किया जा सकता था। इसलिए उसे कोतवाली से जमानत दे दी गई है। खरीद केंद्र प्रभारी पंकज झा की गिरफ्तारी को दबिश दी गई, लेकिन वह मिला नहीं। उसकी तलाश में एसओजी से भी मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें