टीकाकरण सबको कराना चाहिए। मैंने भी टीका लगवाया है। सबसे ज्यादा संक्रमित होने से गांव में सब डरे थे। टीकाकरण ही बचाव है। अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। - रामनरेश, रानीनगर कॉलोनी
मेरी उम्र 68 वर्ष है। बुजुर्ग होने के कारण अस्पताल नहीं जा सकते थे। जब पता चला कि गांव में कैंप लगा है तो हमने वहां पहुंचकर टीकाकरण कराया। कोई समस्या नहीं हुई। लोग कह रहे थे बुखार आएगा, लेकिन हमें बुखार नहीं आया। मैं गांव के बच्चों से अपील करती हूं कि सभी लोग टीका लगवाएं। - सरस्वती देवी, रानीनगर
पंचायत में कोविड वैक्सीनेशन करवाने के लिए निगरानी समिति की टीम के साथ खुद घर-घर जाकर जागरूक कर रही हूं। लगभग 500 लोग टीका लगवा चुके हैं। 18 से ऊपर युवाओं के लिए टीका जब लगाया जाएगा तो उनको भी लगवाने के लिए जागरूक करेंगी। - बादामी देवी, ग्राम प्रधान रानीनगर कॉलोनी
रानीनगर कॉलोनी में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले थे, जबकि यहां पर कई मौतें भी हुईं थीं। निगरानी समिति, स्वास्थ्य टीम द्वारा जागरूक किया गया, साथ ही मौतें होने से ग्रामीण खुद टीकाकरण की तरफ आकर्षित होने लगे, जिसके कारण यहां लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता आई है। - डॉ. एचएन वरुण, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया