पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव के कुछ लोग उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। वह लोग जबरदस्ती बेटी का धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं। जबकि बेटी की 11 जून को शादी होनी है। पत्र में पुत्री को वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। डीआईजी अविनाश चंद्र ने एसपी श्रीष कुमार राठौर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीआईजी को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी को गांव का ही दूसरे धर्म का एक युवक अपने सार्थियों के साथ मिलकर 25 मई को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी होने पर आरोपियों के घर गया तो परिजन ने धमकी देते हुए भगा दिया। अब आरोपी बेटी के धर्म परिवर्तन के लिए डरा धमका रहे हैं। आरोप है कि थाने में की गई शिकायत वापस लेने के लिए भी आरोपी कई बार धमकी दे चुके हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नही की है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आए दिन जाने से मारने की धमकी देते हैं। जबकि बेटी की 11 जून को शादी होनी है। पत्र में पुत्री का धर्म परिवर्तन रोकने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में डीआईजी अविनाश चंद्र ने एसपी अविनाश चंद्र को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।