फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की जिद पर अड़ी किशोरी प्रेमी के घर जा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। शादी की जिद पर अड़ी एक किशोरी अपने प्रेमी के घर जा धमकी। शादी न होने पर किशोरी ने जान देने की चेतावनी दे दी। जिस पर परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में किशोरी अपने प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ गई। हालांकि बाद में बालिग होने पर उसकी शादी प्रेमी से करने का आश्वासन दिया गया। इस पर किशोरी अपने माता-पिता के साथ घर चली गई।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग का मामला घुंघचचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। 17 वर्षीय किशोरी का गांव के एक युवक से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक लगने पर किशोरी के परिवार वालों ने बंदिशें लगानी शुरू कर दीं।
रविवार को किशोरी मौका मिलते ही अपने प्रेमी के घर जा धमकी। युवक के परिवार वालों ने इस पर आपत्ति की। तब किशोरी ने प्रेमी से ही शादी करने और शादी न होने पर जान देने की चेतावनी दी। किशोरी के परिवार वालों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। किशोरी को कोतवाली लाया गया। कोतवाली में भी किशोरी प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही। हालांकि घरवालों के उसके बालिग होने पर प्रेमी के साथ शादी करने का आश्वासन दिया। तब किशोरी अपने घर जाने को तैयार हो गई। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि किशोरी प्रेमी के साथ शादी करने की जिद कर रही थी। घर वालों के समझाने पर अपने माता-पिता के साथ जाने को तैयार हो गई। उसे उसके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें