फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। एक युवती का शव शनिवार सुबह पशुशाला के कमरे में फंदे से लटका मिला। एक दिन पहले युवती के चाचा की बरात गई थी, जिससे परिवार वाले बरात में गए थे। परिजन का आरोप है कि जमीन को लेकर विवाद के चलते युवती की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव लिलहर निवासी हरीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उनके छोटे भाई मनमीत की शादी थी। बरात शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापुर गई थी। परिवार कई सदस्य बरात में गए थे। उनकी 18 वर्षीय बेटी नेहा और परिवार की महिलाएं घर में थीं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे नेहा घर से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में जानवरों को चारा डालने गई थी। वह काफी देर बाद तक घर नहीं लौटी तो परिवार की महिलाएं देखने के लिए गईं। उन्होंने देखा तो दूसरे मकान के कमरे में नेहा का शव फंदे से लटका। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरीश ने बताया कि उनका गांव के एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद है। इसी के चलते उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव लटका दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती खुद लटकी या उसे लटकाया गया यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें