फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट के लिए पीड़िता और तीनों आरोपियों का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। महिला को मायके छोड़ने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पूर्व में जेल भेजे गए आरोपियों और पीड़िता का पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए तीनों आरोपियों और पीड़िता का बृहस्पतिवार को सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

घटना नौ मार्च की रात हुई थी। क्षेत्र की एक महिला ने बताया था कि घटना की शाम अपनी ससुराल से मायके नवाबगंज जाने को घर से निकली थी। रास्ते में गांव सबलपुर निवासी मैजिक चालक पवन कुमार उर्फ शालू पंडित ने उसे उसके मायके छोड़ने का झांसा दिया था। आरोप है कि शालू पंडित ने उसे अनजान स्थान पर ले जाकर वहां शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। बाद में शालू के दो दोस्तों ने भी दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी महिला को छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने गांव सबलपुर निवासी पवन कुमार उर्फ शालू, उसके दोस्त छोटेलाल, उमेश पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस जांच में नामजद किए गए आरोपी छोटेलाल के स्थान पर उसका पुत्र गांव नरायनपुर निवासी रिंकू निकला था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चालान किया था। इंस्पेक्टर क्राइम हरीशंकर वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी जेल में है। घटना को लेकर तीनों आरोपियों और पीड़िता का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया था। बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों और पीड़िता का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें