फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से युवती का फोन नंबर लेकर बात करना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। फेसबुक पर चैटिंग के बाद युवती का मोबाइल नंबर लेकर उससे बात करना युवक को मंहगा पड़ गया। युवती के लापता होने पर फोन कॉल डिटेल निकालने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में युवती किसी दूसरे युवक के साथ जाने के अंदेशा पर युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी एक युवक का फेसबुक चैटिंग के दौरान बरेली की एक युवती से प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर हासिल कर बात करनी शुरू कर दी। युवती चार दिन पहले अपने घर से लापता हो गई। इस पर युवती के परिवार वालों ने युवती के फोन से हुई बातों की जानकारी कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि जांच में मामला फोन पर मित्रता का निकला। पूछताछ के बाद युवक को युवती की जानकारी मिलने पर पता बताने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें